हरियाणा: बृज शर्मा होंगे जननायक जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष, असंध से लड़ चुके हैं विस चुनाव

4/26/2024 3:04:43 PM

चंडीगढ़ : बृज शर्मा को जननायक जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। करनाल निवासी बृज शर्मा जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव रहे हैं। 2019 में बृज शर्मा ने असंध से विधानसभा चुनाव लड़ा था।


नोटिफिकेशन के अनुसार लिखा गया कि जनननायक जनता पार्टी द्वारा बृज शर्मा पुत्र त्रिलोक चंद शर्मा निवासी मकान नंबर 641 सेक्टर 8 करनाल को जेजेपी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। बृज शर्मा जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे है। उन्होंने 2019 में असंध से विधानसभा चुनाव लड़ा था।
 

Content Writer

Manisha rana