हिसार लोकसभा सीट हुई खाली, बृजेंद्र सिंह का इस्तीफा मंजूर

3/21/2024 5:08:22 PM

हिसारः हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट खाली हो गई हैं। भाजपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा का चुनाव जीतने वाले बृजेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। जो अब मंजूर हो गया है। जिसका नॉटिफिकेशन लोकसभा सचिवालय द्वारा आज यानी गुरुवार को जारी कर दिया गया। 

गौरतलब है कि बीती 10 मार्च को उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। वहीं बता दें कि हिसार लोकसभा सीट पर अब करीब दो माह बाद 25 मई को हरियाणा की शेष सभी सीटों के साथ मतदान होगा।

वहीं कया स लगाए जा रहे हैं कि बृजेंद्र सिंह अब कांग्रेस के टिकट पर सोनीपत से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal