रेवाड़ी में ट्राले ने भाई-बहन को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की मौत, लड़की हुई गंभीर रूप से घायल

3/10/2023 10:29:33 PM

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर गांव पाल्हावास के पास तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क किनारे फ्रूट्स खरीद रहे भाई-बहन को कुचल दिया, जिससे युवक की मौत हो गई,जबकि बहन गंभीर रूप घायल हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि शहर के गांव पहराजवास निवासी संदीप कुमार व उसकी बहन सपना दोनों घर से रेवाड़ी जाने के लिए निकले थे। दोनों गांव पाल्हावास पहुंचने के बाद हाईवे किनारे लगी रेहड़ी पर फ्रूट खरीदने लगे इसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रॉला रेहड़ी में आकर घुस गया। रेहड़ी चालक तो किसी तरह बच गया, लेकिन संदीप और उसकी बहन ट्रॉला के नीचे फंस गए। इस दौरान रोहित नामक युवक ने दोनों भाई बहनों को ट्राले से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।  

            (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma