नाबालिग लड़की से भाईयों ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

7/31/2017 3:58:13 PM

सोनीपत(पवन राठी):सोनीपत के गांव महीपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर रिश्तों के ऊपर से विश्वास खत्म हो जाएगा। सोनीपत के गांव महीपुर में चचेरे भाइयों ने अपनी नाबालिग बहन को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जिसके बाद नाबालिग करीब 7 माह की गर्भवती हो गई। पेट में दर्द की शिकायत होने पर लड़की की मां ने जब उसकी जांच करवाई तो सारे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी गांव के ही 2 युवक हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार दो चचेरे भाइयों ने अपनी नाबलिग बहन के साथ पिछले साल दिसंबर माह में पहली बार दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों ने कई बार नाबलिग बहन  को उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। लेकिन कुछ दिन पहले जब उसके पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां को उसके साथ हुई दरिंदगी का पता चला।

पीड़ित युवती  ने बताया कि वह  छत पर कपड़े सुखाकर नीचे आई थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला सूरज उनके घर आया था और उसे कहा कि कपड़े नीचे गिर गए हैं। जब वह कपड़े उठाने के लिए छत पर गई तो सूरज ने उसके हाथ पकड़ लिए और उसके साथी अजीत ने उसका मुंह बंद कर लिया। आरोपियों ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसके बाद आरोपी उसे डराकर वह बदनाम करने का भय दिखाकर कई बार उससे दुष्कर्म कर चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराअों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है जोकि नाबलिग है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।