बहन से विवाद के बाद भाईयों ने जीजा को पीटा, मामला दर्ज

9/29/2021 10:41:58 AM

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : धारूहेड़ा के गोयल कॉलोनी रहने वाले एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया और जब यह बात विवाहिता के भाईयों को पता चली तो उन्होंने बहन का पक्ष लेते हुए जीजा की पिटाई कर डाली। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया।

लोगों के एकजुट होने पर आरोपी अपनी बाइक छोडक़र ही भाग गए। पीडि़त युवक ने बताया कि उसकी शादी यूपी आगरा रहने वाली एक युवती से दो साल पहले शादी हुई थी। वह अपने परिवार के साथ भिवाड़ी में किराए का मकान लेकर रहता है।

किसी बात पर उसकी पत्नी से विवाद हो गया और वह फिर अपने कमरे में जाकर सो गया। इसी बीच पत्नी ने अपने भाईयों को फोन कर दिया। इस पर उसके साले आए और बिना बात करे ही उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। उसने समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने गालीगलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। जब तक परिजन व पड़ोसी आए जब तक वह उसकी जमकर पिटाई कर चुके थे फिर बाइक छोडक़र मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

Isha