एक हादसे ने बुझा दिए घर के 2 चिराग, जोहड़ में डूबने से भाईयों की मौत

6/3/2020 4:55:15 PM

करनाल(के.सी.आर्य): करनाल के गांव काछवा में जोहड़ में डूबकर 2 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाई थे। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों की उम्र 10 और 12 साल बताई जा रही है। 



शुभम और विशाल दोनों सगे थे और पांचवीं और छठी कक्षा में पढ़ते थे। बता दें कि इस जोहड़ में पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं और कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। दोनों जोहड़ के पास खेल रहे थे तभी ये हादसे हो गया। हादसे के बाद पड़ोस के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और उन्हें हॉस्पिटल लाया गया है लेकिन तब तक काफी देर हो गई।  

 

 

Isha