(VIDEO) चोरी के शक में युवक से हैवानियत ! ग्रामीणों ने हाथ-पैर बांधकर कुएं में लटकाया, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो आया सामने
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 07:46 PM (IST)
हांसी (संदीप सैनी) : हरियाणा के हांसी क्षेत्र के गांव सोरखी से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोटर चोरी के शक में एक युवक को कथित तौर पर बेरहमी से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे कुएं में उल्टा लटका दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।
वायरल वीडियो में ग्रामीण कह रहे हैं कि इसने पानी की मोटर चुराई थी और कबाड़ी को बेची थी। ग्रामीणों ने इसके बाद युवक को रस्सियों से बांधकर डंडों से भी पीटा और पुलिस की तरह थर्ड डिग्री देकर उससे चोरी की और भी वारदातें कबूल करवाई। इस दौरान युवक चीखता रहा और चिल्लाता रहा। चोर ने जैसे ही चोरी की और वारदातें कबूली तो ग्रामीणों ने और मारपीट उसके साथ की।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो 1 जून का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीणों ने एक युवक को रस्सियों से बांधकर कुएं में उल्टा लटकाया हुआ है। युवक बाहर निकलने के लिए जोर-जोर से चिल्लाता है मगर ग्रामीण उसे पानी भरे कुएं में और नीचे कर देते हैं।
इसके बाद करीब एक मिनट तक युवक को कुएं में लटकाया जाता है। इसके बाद चोर सारी बताने को तैयार हो जाता है तब जाकर उसे बाहर निकाला जाता है और डंडों से पीटा जाता है। इस मामले की अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)