अज्ञात वाहन की चपेट में आने से BSNL कर्मी की मौत

3/27/2017 1:37:46 PM

पिपली(सुकरम):गत रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले पर्स से उसकी पहचान कौलापुर निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई और इस बारे जानकारी परिजनों को दी। परिजनों द्वारा शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार नरेश 2 बच्चों का पिता था। वह बी.एस.एन.एल. कुरुक्षेत्र में नौकरी करता था। वह कार्य निपटाकर रात को घर लौट रहा था कि ईशरगढ़ के पास उक्त हादसा हो गया। किसी अज्ञात वाहन ने उसको चपेट में ले लिया। उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर अज्ञात चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।