बसपा-लोसुपा गठबंधन मिलावटी, नहीं पड़ेगा कोई फर्क : सी.एम.

2/12/2019 9:57:30 AM

जींद (जसमेर): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बसपा व लोसुपा के गठबंधन को प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह अप्रासंगिक करार देते हुए कहा कि यह गठबंधन मिलावटी है। इसका भाजपा व प्रदेश की राजनीति पर कोई असर पडऩे वाला नहीं है। जींद को नई पहचान उनकी सरकार देने जा रही है। अब तक जींद को केवल राजनीतिक रैलियों के लिए जाना जाता था लेकिन अब जींद को विकास के लिए जाना जाएगा। सी.एम. मनोहर लाल सोमवार को यहां लोक निर्माण विश्राम गृह में जिले को 90 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। चुनाव में सब कुछ जायज वाले बयान पर सी.एम. ने कहा कि बयान को गलत परिपेक्ष्य में पेश किया गया है। 

उनका कहने का मतलब यह था कि जींद उप-चुनाव को जीतने के लिए कार्यकत्र्ताओं को हर तरह से तैयार रहना होगा। उनकी सरकार ने जींद को 7 नैशनल हाईवे से जोडऩे का काम किया है। जींद में मैडीकल कॉलेज का निर्माण जल्द होगा। शहर को पीने का नहरी पानी अमरूत योजना के तहत दिया जाएगा तो बरसाती पानी निकासी के लिए अमरूत योजना के तहत काम तेजी से चल रहा है। 
प्रदेश में सरकारी चिकित्सा संस्थानों में डाक्टरों की कमी पर उन्होंने कहा कि इस कमी को दूर करने के लिए हर जिला मुख्यालय पर मैडीकल कालेज खोले जा रहे हैं। इससे प्रदेश में हर साल 2 हजार से ज्यादा डाक्टर मिलने लगेंगे। इस साल एम.बी.बी.एस. में 1400 बच्चों का प्रदेश में दाखिला हुआ है।

जेल जाने का कोई इरादा नहीं 
सी.एम. को जब लोक निर्माण विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं और फरियाद सुन रहे थे, तब रूपगढ़ गांव के एक फरियादी ने उनके हाथ में कागज थमा दिया। कागज थमाकर उस पर सी.एम. से साइन करने की फरियाद लगाई। इस पर सी.एम. मनोहर लाल ने साइन करने से यह कहकर साफ मना कर दिया कि पूर्व सी.एम. हुड्डा की तरह कागजात पर साइन कर उनका जेल जाने का कोई इरादा नहीं है। हुड्डा कागजात पर साइन करते थे और अब इसी चक्कर में जेल जाने वाले हैं। कागजात पर साइन अधिकारी करते हैं और अधिकारियों को भी उन्होंने साफ निर्देश दिए हुए हैं कि किसी गलत कागज पर कतई साइन नहीं करें। 

700 कालेज लैक्चरार की भर्ती की जाएगी 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जल्द ही हरियाणा पब्लिक सॢवस कमीशन के माध्यम से कालेज के 700 लैक्चरार की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से हरसंभव मदद की जाएगी और प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला शिक्षा से जुड़ी सभी संस्थाओं को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Deepak Paul