बजट 2018-19: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के लिए रखे 4769.61 करोड़

3/9/2018 8:19:31 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के साथ उनकी भतीजी शीना, दामाद  विराट, भांजा सुप्रीत और सुमीत आज विधानसभा पहुंचे थे। यहां उन्होंने मरीजों को हिसार, पानीपत, रोहतक, अंबाला शहर और अंबाला छावनी के नागरिक अस्पतालों में भी सीटी स्कैन सेवाएं प्रदान करने का ऐलान किया है। इस समय 11 अस्पतालों में ऐसी सुविधाएं उपलध हैं। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भी जल्द ही एमआरआई सेवा शुरू होने जा रही है, इस समय पंचकूला, फरीदाबाद, गुरुग्राम और भिवानी के सरकारी अस्पतालों मं यह सुविधा उपलध है। 



पंचकूला, गुरुग्राम, जींद, फरीदाबाद, सिरसा, हिसार और अंबाला छावनी की तर्ज पर हेमोडायलिसिस सेवाएं जल्द ही अन्य शेष जिलों के नागरिक अस्पतालों में शुरू कर दी जाएंगी। वित्तमंत्री ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के नागरिक अस्पतालों में हृदय चिकित्सा से जुड़ी कार्डियक कैथ लैब और कार्डियक केयर यूनिट्स और एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी जैसी सेवाएं शुरू करने की भी घोषणा की है। इस समय पंचकूला और अंबाला छावनी के नागरिक अस्पतालों में यह सेवाएं उपलध हैं। 20 बिस्तरों वाली कार्डियक केयर यूनिट्स फरीदाबाद और गुरुग्राम के नागरिक अस्पतालों में शुरू की जाएंगी।