बजट 2018-19: इंडस्ट्री के लिए घटाई गई सीएनजी की दरें, पढ़ें वित्त मंत्री की प्रेस कांफ्रेस

3/9/2018 4:45:51 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने विधानसभा में बजट पेश करने के बाद के प्रेस कांफ्रेस की। वित्तमंत्री ने 1 लाख 15 हजार 198.29 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, यह पिछले वर्ष के बजट अनुमान से 12.6 और संशोधित बजट अनुमान से 14.4 फीसदी अधिक है। यहां उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें यूएनडीपी के साथ मिलकर लक्ष्य तय करती है। इसी कड़ी में 2030 के लिए सस्टेनेबल डेवलपमेंट लक्ष्य रखे हैं। जिनके लिए इस बजट में 44 हजार करोड़ से अधिक सस्टेनेबल डेवलपमेंट लक्ष्य के आवंटित किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस बजट को परफॉरमेंस और जिम्मेदारी तय करने वाला बनाया गया है, बजट खर्च की जवाबदेही सुनिश्चित करने की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि बजट में सीएनजी पर वैट की दर को 12.5 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले सीएनजी की दर 12.5 प्रतिशत थी जो अब घटाकर 6प्रतिशत कर दी गई है, जिससे 350 इकाइयों को लाभ मिलेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि संसदीय प्रणाली में बजट महत्वपूर्ण है जिसमें साल भर का अनुमान और खर्च का हिसाब किया जाता है। वर्तमान सरकार में 4 बार बजट पेश करना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा,  इस बजट में कैपिटल एक्सपैंडिचर पर जोर दिया गया है। जिसे 26 प्रतिशत तक ले जाने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जीडीपी 11प्रतिशत से अधिक हुई है, देश में वित्तीय प्रबंधन में क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। आज एक यूनिट 2 एकाउंट से ज्यादा नहीं खोल सकती है। हमने बजट की वर्ष दर वर्ष नीति बनाई थी।




उन्होंने बताया कि हर जिले मे मेडिकल कॉलेज हो, सड़को मेंं बहुत खर्च किया, इस वर्ष हमने कृषि ग्रामीण, उद्योग, तकनीक को बढ़ाया है। 1 लाख 15 करोड़ का बजट हरियाण को समर्पित किया है। कॉपरेटिव सोसाइटी मेंं 647 करोड़ रूपये की तुलना में इस बार 824 करोड़ रूपये प्रस्तावित किए हैं। खेल और यूथ विंग में 423 करोड़ प्रस्तावित कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये अलग दिया गया है।

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि खट्टर सरकार 15वें वित्त आयोग के गठन का स्वागत करती है बीजेपी सरकार के राज में हरियाणा रेटिंग में पहले नंबर पर आया है। कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि फरीदाबाद और करनाल को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। प्रदेश में सीएनजी सस्ती की जाएगी। पंचकूला में पुलिस कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। हर पुलिस थाने में शिकायत कक्ष बनाए जाएंगे।

कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि प्रस्तावित कुल बजट में से 1 हजार 385 करोड़ महिला विकास के लिए दिए गए हैं। बुजुर्गों की पेंशन में 200 रुपए वृद्धि की जाती है। 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। बता दूं कि 2011 में 830 से 2017 में 914 लिंगानुपात हो गया है।

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि 2017-18 में सकल घरेलु उत्पाद में 9 फीसदी वृद्धि का अनुमान है। सरकार का लक्ष्य राजकोषीय घाटे को 2020 तक शून्य करने का है। प्रदेश में सार्वजनिक उपक्रमों के घाटे में कमी आई है। अब 13 के मुकाबले घाटे के उपक्रम 8 रह गए हैं।