कार की चपेट में आने से बुग्गी चालक व बैल घायल

2/20/2017 11:36:33 AM

शहजादपुर(राजेश):राष्ट्रीय राजमार्ग नं.-72 गांव धनाना के पास कार की चपेट में आने से बुग्गी चालक व बैल घायल हो गया। बुग्गी चालक को सी.एच.सी. शहजादपुर से पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सायं धनाना निवासी सुलेख चंद बुग्गी पर घास लेकर अपने खेतों से अपने घर जा रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सुलेख चंद व उसका बैल घायल हो गया। सुलेख चंद को उपचार के लिए सी.एच.सी. शहजादपुर ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। कार चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई आरंभ कर दी है।