मकान की छत पर चढ़ा सांड, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उतारा (VIDEO)

2/28/2019 11:20:09 AM

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना बरौदा रोड पर बने पड़े एक खाली मकान की छत पर सांड सुबह के समय जा चढ़ा। सांड को छत पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी-अपनी छतों पर चढ़कर सांड को देखने लगे। सांड को उतारने के प्रयास में उसके पास जाने वाले लोगों को सांड मारने के लिए दौड़ रहा था, जिस कारण यह लोगों के लिए और भी दुविधा का विषय बन गया। वहीं दमकल कर्मियों ने पहुंच लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांड को नीचे उतारा, जिसमें सांड को मामूली चोटें भी आई।

दरअसल, देवीनगर निवासी कुराड़ पुत्र मातुराम ने पशुओं के लिए चारा व उपले बनाने के लिए एक मकान को खाली छोड़ रखा है। सुबह खाली पड़े इस मकान का दरवाजा खुला था,  तभी सांड गली से गुजर रहा था। सांड खुले दरवाजे को देखकर मकान के अंदर घुस गया और सीढिय़ों से ऊपर छत पर जा चढ़ा।



जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांड को सीढिय़ों से लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उतारा। सांड को सीढिय़ों से उतारते समय मामूली चोटें आई, जिसके बाद उससे गली से बाहर निकाल दिया गया। आसपास के लोगों में सांड छत पर चढऩे की बात को लेकर चर्चा बनी रही।

Shivam