खोरी गांव में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, बारिश के कारण रुकी कार्रवाई

7/14/2021 4:05:32 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी):  फरीदाबाद के गांव खोरी में बुधवार को नगर निगम सभी तैयारियों के साथ अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने पहुंचा। इसके लिए पुलिस प्रशासन से करीब दो हजार पुलिस कर्मियों की मांग की गई थी।  

बुधवार को तोड़फोड़ के दौरान जिला प्रशासन ने मीडिया को खोरी गांव से बिल्कुल दूर रखा। मीडिया कर्मियों के साथ ही फोटोग्राफरों को भी तोड़फोड़ से दूर रखा गया है। एक होटल से दूरबीन के सहारे तोड़फोड़ देखने का इंतजाम किया गया है।



कुछ समय तक तोड़फोड़ की कार्रवाई होने के बाद भारी बारिश के कारण इसे रोकते हुए पुलिसकर्मी वापस लौट आए। नगर निगम के अनुसार, दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर बसे खोरी गांव में 125 एकड़ जमीन है। इसमें से 80 एकड़ जमीन पर लोगों ने कब्जा कर मकान बनाए हुए हैं। यहां करीब 10 हजार परिवार रहते हैं।  






 

Content Writer

Isha