अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, नीरज पुनिया का फार्महाउस भी गिराया गया

9/21/2022 8:09:29 PM

करनाल:  नगर निगम व जिला योजनाकार विभाग की तरफ अवैध निर्माण पर हाउस पर बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया है। जिसमें गैंगस्टर नीरज पुनिया का फार्महाउस भी शामिल है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और सीआईए की टीमें मौजूद रही। बता दें कि नीरज पुनिया ने फिलहाल जेल में बंद है। उसके पर कई आपराधिक मामले दर्ज है।   

वहीं जिला योजनाकार आरएस भाठ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत आई थी। जिसके बाद नोटिस दिया गया। इसके साथ ही 7 दिन का समय भी दिया गया। लेकिन किसी ने अवैध निर्माण को हटाया नहीं है। जिसके बाद तत्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण वाली जमीनों पर बुलडोजर चलाया गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्लान बना रही है। वहीं दूसरी तरफ लोग कमर्शियल कंस्ट्रक्शन तैयार कर रहे थे।

इसके साथ ही इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि जिला योजनाकार ने अवैध निर्माण का नोटिस दिया था। नोटिस का समय पूरा होने के बाद आज अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। यह प्रॉपर्टी संदीप पुनिया, नीरज पुनिया के नाम से बताई जा रही है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan