गोहाना में बुलेट बाइक का कटा भारी भरकम चालान, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान(VIDEO)

1/30/2020 4:35:35 PM

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में नए परिवहन नियमों के चलते ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाइक 33 हजार का चालान काटा है। बता दें कि चालक द्वारा बाइक के कागजात पूरे न होने और पटाखे बजाने पर यह चालान काटा गया है। साथ में बाइक को पुलिस ने इमपाउंड भी कर दिया है। 



जानकारी के अनुसार गोहाना में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुलेट बाइक चालकों के पटाखे बजाने से रोकने के लिए दो दिन से एक अभियान चलाया हुआ है। इसके अलावा भी दो अन्य बाइक्स का भी चालान ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा है। वहीं रांग साइड व्हीकल खड़े करने पर भी ई चालान भेजे जा रहे है। इससे पहले भी गोहाना में कई चालान काटे जा चुके है।
 


एसएचओ जयभगवान ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि गोहाना में बुलेट बाइक चालकों द्वारा पटाखे बजाए जाने से रोकने के लिए एक स्पेशल मुहिम चलाई हुई है। आज एक बुलेट बाइक का 33 हजार का चालान काटा गया है। उसके पास कोई कागजात नहीं थे और न ही कोई आरसी व न तो कोई प्रदूषण की पर्ची कटी हुई थी। जिसके चलते यह चालान काटा गया है। वहीं 17 हजार व 11 हजार का भी बाइक का चालान काटा है। इंचार्ज ने बताया कि हमारे साथ एक ने तो बहस भी की। लेकिन लोगों को जागरुक करने के लिए यह चालान काटे जा रहे है। वहीं कोई वाहन चालक रांग साइड अपना व्हीकल खड़ा करता है तो उसका भी ई चालान भेजा जा रहा है।

 

Isha