करनाल के झंझाडी गांव में चली गोलियां, तीन लाेग गंभीर घायल(VIDEO)

12/26/2019 8:16:13 PM

करनाल(केसी आर्या): करनाल के गांव झंझाडी में बदमाशों ने दुकान में बैठे 3 लोगों को गोली मार दी। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू। फिलहाल अभी तक फायिरंग करने वाले लोगों के बारे में कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस अज्ञात लोगों की छानबीन कर रही है। 

Edited By

vinod kumar