भूमि विवाद को लेकर 2 गुटों में जमकर चली गोलियां, एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

5/30/2021 8:35:04 AM

पुन्हाना : पुन्हाना उपमंडल के नहेदा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसमें 35 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई वहीं दोनों गुटों में करीब आधा दर्जन लोग गोली व लाठी, डंडा लगने से गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पुन्हाना व बिछोर पुलिस मौके पर पंहुची और झगड़ा शांत कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नहेदा में अजीज  व रशीद दोनों चचेरे भाइयों में एक प्लॉट पर मकान बनाने को लेकर शनिवार दोपहर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी, लाठी, डंडों के साथ फायरिंग हुई। झगड़े में एक पक्ष के अजीज की पेट में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अब्दुल के सिर में गंभीर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के रशीद के लड़के मौसिम के बायें हाथ पैर में गोली लगी है। जबकि दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। 

थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि झगड़े की शिकायत मिली, जिसके बाद पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए जिला रेफर किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों तरफ से शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। झगडे के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana