अमीर बनने की खातिर लुटेरी बनी ये महिला, पूर्व मेयर भूपेंद्र के घर को बना चुकी है निशाना

4/3/2017 10:59:28 AM

पानीपत:अमीर बनने की खातिर लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन अमीरी के चक्कर में गलत कदम भी उठा लेते है, जिससे उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। एेसा ही कुछ पानीपत में देखने को मिला है, जहां एक शकीना नामक महिला ने पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह के घर लूटपाट के बाद डॉ. बत्रा के घर को निशाना बनाने की साजिश रची, जिसमें वह नाकाम रहीं। दरअसल हुआ यूं कि पूर्व मेयर के घर लूटपाट के अगले दिन शकीना डॉ. बत्रा के घर क्लीनिक पर चेकअप करवाने के बहाने गई थी, जहां उनकी पत्नी क्लिनिक चलाती है, लेकिन मरीजों की काफी भीड़ थी, इसलिए वह वारदात को अंजाम नहीं दे पाई। 

अब डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुधीर बतरा थे टारगेट
बता दें कि डॉ. बत्रा ने शकीना को उधार पैसे देने से मना कर दिया था। इसलिए वह बदला लेने के लिए लूटपाट करना चाहती थी, जिसके चलते उसने डॉ. सुधीर के घर को टारगेट बनाया। जिसमें वह कामयाब नहीं हो पाई। 

मुंबई से पानीपत आई थी शकीना
 शकीना मूल रूप से बिहार के दरभंगा की है। वह शादी के बाद पति के साथ मुंबई चली गई थी। 5 साल पहले मुंबई से पानीपत आई थी। शकीना 2 साल से स्वास्थ्य विभाग में मददगार के रूप में काम करने के साथ-साथ वह निजी कंपनी के प्रोडक्ट भी बेचती थी। साथ ही उसने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। शकीना का उसके पति के साथ विवाद चल रहा है। वह दो बेटियों के साथ पति से अलग देवी मंदिर के पास किराये के मकान में रह रही थी। जबकि दो बेटे उसके पति के पास है। शकीना ने जल्द अमीर बनने की चाहत में नईम को अपने साथ मिलाया था। नईम ने इसके लिए कैराना में अपने साथियों से इस बारे में संपर्क किया था।

पंजाब विस चुनाव में किया था चुनाव प्रचार
हाल ही में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान शकीना ने आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। कई जगहों पर उसने जनता को संबंधित किया और नेताओं के साथ स्टेज शेयर की थी। इसके अलावा उसने हरियाणा में आप के खुंटा गाड़ अभियान में भाग लिया था।