सुरजेवाला के गढ़ में तंवर की सेंधमारी

9/9/2018 11:10:16 AM

अंबाला(मीनू): पूंडरी से इनेलो के पूर्व विधायक तेजबीर सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुर्जेवाला की बजाय कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के सान्निध्य में कांग्रेस का दामन थामेंगे जबकि शुक्रवार को यह कयास लगाए जा रहे थे कि तेजबीर सिंह सुर्जेवाला के सान्निध्य में कांग्रेस का दामन थामेंगे मगर अब उनके द्वारा तंवर के सान्निध्य में कांग्रेस का दामन थामने से यह स्पष्ट हो गया कि अशोक तंवर ने अब सुर्जेवाला के गढ़ माने जाने वाले कैथल हलके में सेंधमारी करनी शुरू कर दी है। 

बता दें कि इनैलो के पूंडरी से पूर्व विधायक तेजबीर सिंह ने शुक्रवार को इनैलो को अलविदा कह कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की थी इसलिए ये कयास लगाए जा रहे थे कि तेजबीर सिंह सुर्जेवाला के प्रयासों से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं मगर शनिवार को खुद तेजबीर सिंह ने कहा कि वह सुर्जेवाला के प्रयासों की बजाय कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के सान्निध्य में कांग्रेस का दामन थामेंगे। यह है तेजबीर के परिवार का राजनीतिक इतिहास यहां यह बताना जरूरी है कि इनैलो के पूर्व विधायक तेजबीर सिंह के पिता ईश्वर सिंह लगातार 5 बार कांग्रेस पार्टी से विधायक चुने गए थे मगर 1996 में उन्हें पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा के सामने हार का मुंह देखना पड़ा था। उसके बाद ईश्वर सिंह ने एक प्रकार से राजनीति से संन्यास लिया तो उनके बेटे तेजबीर सिंह ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालते हुए कांग्रेस की बजाय इनैलो में अपना भविष्य तलाशना शुरू किया तो पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया। इस पर वह पूंडरी से इनैलो के एक बार विधायक रह चुके हैं। 

अब तेजबीर ने की दोबारा घर वापसी 
इसी कड़ी में तेजबीर सिंह ने शुक्रवार को इनैलो को अलविदा कह कांग्रेस में शामिल हो एक प्रकार से फिर से अपने पुराने घर में वापसी की दस्तक दे दी है। 
इस बारे में तेजबीर सिंह ने कहा कि इस समय उनके विचार इनैलो की विचारधारा से मेल नहीं खा रहे थे और पार्टी भी उन्हें अनदेखा कर रही थी। वहीं कांग्रेस पार्टी खासकर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर इस समय प्रदेश की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं इसलिए वे उनकी विचारधारा से खुश होकर उनके सान्निध्य में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे। 

Deepak Paul