फरीदाबाद की एक्सेल कंपनी में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक की मौत एक घायल

11/22/2018 7:24:44 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के बदरपुर बॉर्डर के पास बनी एक्सेल कंपनी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ऑक्सीजन का सिलेंडर उतारते समय वह अचानक से फट गया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। वही, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। लोगों के मुताबिक़ हादसा इतना जोरदार था कि मृतक के शरीर के परखच्चे उड़ गए। उसके शरीर के टुकड़े काफी दूर-दूर तक बिखरे दिखाई दिए। इस हादसे में कम्पनी का सिक्योटी गार्ड गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस और लेबर डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर मौके पर पहुंचे और  शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाकर मामले की जांच में जुट गए। 

Rakhi Yadav