हरियाणा के इस डिपो से पंजाब व राजस्थान के दो-दो शहरों के लिए बस सेवा शुरू

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2020 - 08:51 PM (IST)

जींद (अनिल कुमार): कोरोना महामारी के मध्य अब हरियाणा सरकार ने रोडवेज की बसों को अन्य राज्यों के लिए चलाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में जींद से राजस्थान और पंजाब के लिए बस सेवा शुरू की गई है। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया की साढ़े छ महीने बाद इन सेवाओं को बहाल किया गया है। पंजाब रोडवेज की बसें भी अब जींद पहुंचना शुरू हो गई हैं।

जींद सामान्य अड्डे पर कार्यरत सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर कोरोना के चलते बस सेवा ठप्प पड़ी थी, लेकिन अब आदेशों के बाद सेवाओं को अन्य राज्यों के लिए बहाल किया गया है। उन्होंने बताया-
जींद से जयपुर के लिए  सुबह 11: 20 पर
जींद से श्रीगंगानगर के लिए 11:10 पर
लुधियाना के लिए  दोपहर 2: 10 पर
पटिआला के लिए सुबह 6 बजे बसें चलेंगी। 

उन्होंने बताया कि बसों के बंद होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था, लेकिन अब बस सेवा बहाल होने के बाद लोगो को राहत मिली है। वहीं पंजाब रोडवेज बस के कंडक्टर ने बताया कि पंजाब से हरियाणा और दिल्ली के लिए सेवा बहाल हो गई है। ये सेवाएं करीब 7 महीने बाद शुरू की गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static