घर लौट रहे व्यापारी को पहले बदमाशों ने किया किडनैप, फिर कर दी हत्या

4/19/2021 11:07:57 AM

फरीदाबाद (अनिल राठी): हरियाणा के फरीदाबाद में एक व्यापारी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। देर रात सेक्टर 2 से व्यापारी का उसी की गाड़ी में अपहरण कर छायंसा थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर के पास बदमाश की इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतक 47 वर्षीय आदेश हार्डवेयर की तिगांव बाजार में दुकान चलाता था। वह सेक्टर 2 में अपने परिवार के साथ रहता था। देर रात बदमाशों ने उसका अपहरण घर लौटते समय किया और फिर उसे मार दिया। इस घटना के बाद तिंगाव के व्यापारियों में रोष। उन्होंने बाजार को बंद कर दिया है। 

Content Writer

vinod kumar