मानसून का मिला-जुला असर: यमुनानगर में बारिश से पानी-पानी, लेकिन हरियाणा के इन 5 जिलों में प्यासी पड़ी जमीन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 09:39 AM (IST)

हिसार: हरियाणा में कई जिलों में बारिश हुई। यमुनानगर में तेज बारिश हुई, इससे कुछ जगहों पर जलभराव हुआ। हरियाणा में अभी 12 प्रतिशत बारिश की कमी है। है। 1 1 जून जून से से अब तक 231.7 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य तौर पर इन दिनों में 267.9 मिलीमीटर बारिश होती है। हालांकि कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है लेकिन अभी भी अम्बाला, पंचकूला, जींद, कैथल और सिरसा में 40 प्रतिशत से ज्यादा बारिश की कमी है।

वहीं रोहतक में पिछले दिनों हुई तंत्र बारिश के चलते गांव सिसरोली और टिटोली के बीच ड्रेन नंबर 8 टूट गई। ड्रेन   में करीब 20 फुट का कटाव हो गया। महम में भरान रोड पर मंगलवार को एक स्कूल 00 बस दलदल में फंस गई। अफरा तफरी मचने पर  आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बहर निकाला।

 मौसम विभाग ने 14, 15 और 17 अगस्त ० को लेकर पैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को अम्बाला, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, पलवल, पानीपत, रोहतक में भी हल्की बारिश हुई। चारिश से हरियाणा में दोपहर का तापमान 27.8 से 33.5 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। पानीपत रा के तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट आई है । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static