पुलिस की लापरवाही, PCR ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

5/18/2017 2:41:03 PM

सोनीपत(पवन राठी):सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज सुबह ही जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पी.सी.आर. ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। 

जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव कैलाषपुर निवासी सुमेर रोजाना की तरह रोजी रोटी कमाने के लिए अपने घर से साईकिल पर सवार हेाकर निकला था। लेकिन जैसे ही वह गांव से मैन रोड पर पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार पुलिस पी.सी.आर. ने सुमेर को टक्कर मार दी।

जिसके बाद सुमेर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सुमेर को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पी.जी.आई. रेफर कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस किसी गाड़ी का पीछा कर रही थी और इसी दौरान सैक्टर-15 के आउटर रोड पर सुमेर पुलिस पी.सी.आर. नम्बर-4 की चपेट में आ गया।जिस पर धमेंन्द्र ए.एस.आई. ड्राइवर था जो सिविल लाइन थाने में तैनात है। लेकिन पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।