सी.ए. फाइनल का रिजल्ट घोषित, सोनीपत के 11 होनहार बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

7/21/2018 12:55:50 PM

सोनीपत: सी.ए. (चार्टेड अकाऊंटैंट)का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। सोनीपत के 11 होनहार विद्यार्थी परीक्षा फतह कर सी.ए. बने हैं। यहां से 150 विद्याॢथयों ने सी.ए. की परीक्षा दी थी। सी.ए. बनने वाले विद्याॢथयों के घरों में उत्सव का माहौल है। वहीं, सी.ए. ब्रांच ने उत्तीर्ण प्रतिभागियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

बता दें कि शुक्रवार को चार्टेड अकाऊंटैंट की फाइनल परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। देशभर में ग्रुप ए के लिए 38 हजार 696 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 6195 विद्यार्थी पास होकर अगले गु्रप की तैयारी करेंगे। इसके अलावा गु्रप-2 की परीक्षा देने वालों की संख्या 37350 थी जिनमें से 5075 ही पास हो पाए। देशभर में दोनों गु्रप पास करने वाले विद्यार्थी की संख्या 2520 है। इसके अलावा 9104 ने अंतिम परीक्षा पास कर सी.ए. बनने में सफलता प्राप्त की है। 

150 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा 
सोनीपत से 150 विद्यार्थियों सी.ए. की परीक्षा दी थी, जिनमें से 11 विद्याॢथयों ने सफलता हासिल की है। इनमें 6 लड़के व 5 लड़कियां हैं। सी.ए. बनने वालों में सचिन पुत्र सुरेंद्र, विम्मी पुत्री श्याम नारंग, नितिश पुत्र बलवंत, शुभम पुत्र प्रवीण मुंजाल के अलावा नितिन पुत्र राजेश मिड्ढा, दिव्या, दीपाली, अॢपत, विशाल, पायल व मोक्ष शामिल हैं। सी.ए. बनने वाले विद्याॢथयों को सी.ए. ब्रांच सोनीपत के अध्यक्ष प्रवीण मदान व सचिव अनुज मंगला ने बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Deepak Paul