कमरे में मिली सीए की गली डेड बॉडी

5/11/2023 9:09:04 PM

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सुशांत लोक एरिया में एक सीए का शव उसके कमरे में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। शव पूरी तरह गल चुका है, जिस पर माना जा रहा है कि सीए की मौत करीब 10 दिन पहले हुई है। सुशांतलोक थाना पुलिस छानबीन में जुटी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, सीए रवि सचदेवा सुशांतलोक एरिया में रहते थे। उनके परिजन विदेश में रहते हैं, वे यहां अकेले ही रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही स्टंट डलवाया था। विदेश में रहने वाले परिजन कई दिनों से रवि सचदेवा को कॉल कर रहे थे। लेकिन, फोन नहीं उठाने से संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोल कर देखा तो रवि सचदेवा मृत पड़े थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और छानबीन शुरु कर दी।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi