सी.ए.ए.,एन.आर.सी. पर उठे सवालों का जवाब दे सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 10:15 AM (IST)

जींद(जसमेर) : प्रदेश के पूर्व सी.एम.और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सी.ए.ए. तथा एन.आर.सी. मुद्दे पर देश में हो रही ङ्क्षहसा को गलत बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में ङ्क्षहसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए लेकिन इन दोनों मुद्दों पर जो सवाल खड़े हो रहे हैं,उनका जवाब सरकार को देना चाहिए। 

रविवार को जींद के गांगोली गांव में सफीदों के कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे हुड्डा ने कहा कि भारत ऐसा देश है, जिसमें महात्मा गांधी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी पूरी तरह से अङ्क्षहसा के रास्ते पर चलते हुए दिलवाने का काम किया था।

सी.ए.ए. तथा एन.आर.सी. के मुद्दे पर देश में हो रही हिंसा को चिंताजनक बताते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में ङ्क्षहसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। जहां तक सी.ए.ए. तथा एन.आर.सी. के विरोध की बात है तो जो सवाल इन पर उठाए जा रहे हैं,उनका जवाब सरकार को जरूर देना चाहिए। लोकतंत्र में सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बनाए किसी कानून पर जनता की तरफ से उठाए जाने वाले सवालों का जवाब दे। 

धान घोटाले की सी.बी.आई. या हाईकोर्ट से करवाई जाए जांच 
हरियाणा में राइस मिलर्स और सरकार के बीच टकराव के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि उनका यह आरोप है कि हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के शासन में बहुत बड़ा धान घोटाला हुआ है। इसकी जांच हाईकोर्ट के किसी जज या सी.बी.आई. से करवाई जानी चाहिए ताकि जनता को असलियत का पता चल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा का बेमेल गठबंधन केवल सत्ता सुख भोगने के लिए हुआ है।

अभी तक गठबंधन की सरकार न्यूनतम सांझा कार्यक्रम को भी अंतिम रूप नहीं दे पाई है। यह बेमेल गठबंधन ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है और प्रदेश की जनता का समर्थन भी हासिल नहीं है। जनता ने भाजपा-जजपा दोनों को चुनाव में नकारने का काम किया था। हुड्डा ने कहा कि वह और कांग्रेस पार्टी हरियाणा में किसान,मजदूर, छोटे व्यापारी,सरकारी कर्मचारी के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे व सड़क से लेकर विधानसभा तक सरकार को घेरेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Related News

static