कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा की माता का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

9/12/2018 8:09:19 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा की माता गिन्नौरी देवी का शाम 7:15 बजे गांव राठीवास में देहांत हो गया। 97 वर्षीय गिन्नौरी देवी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। गिन्नौरी देवी बड़ी धार्मिक और उच्च विचारों की महिला थी। उनका गुरुग्राम के निजी अस्पताल से ईलाज चल रहा था। जन्माष्टमी के दिन उन्हें गुरुग्राम एक निजी अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। वह अपने पुत्र रामबिलास शर्मा, राजेंद्र शर्मा, बेटी  संतोष, बिमला, शारदा, परमेश्वरी, कृष्णा, कांता , पौते, पड़ौती सहित भरा पूरा परिवार छोडकऱ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे  गांव राठीवास में किया जाएगा।

माता की अस्वस्थ रहने के कारण रामबिलास शर्मा मॉनसून सत्र में दो दिन की कार्यवाही में भी शामिल नहीं हो सके। हाल ही में राम बिलास शर्मा ने अपना जन्मदिन अत्यंत सादगी से हवन पूजा कर मां के साथ ही मनाया था। 



हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जो राम बिलास शर्मा के परम मित्र भी हैं, ने बताया की स्वर्गीय माता जी का राम बिलास बहुत ध्यान रखते थे, उनकी माता जी बहुत नेक नियत थी उन्हीं की शिक्षा संस्कारों की बदौलत ही राम बिलास शर्मा जैसे संस्कारी व गुणवान पारिवारिक लोगों में राजनीती व समाजसेवा में कदम रखा। विज ने बताया की वह कई बार घर गए हुए हैं व माता जी का आशीर्वाद भी मिलता रहा।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा की माता श्रीमती गिन्नौरी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। आज यहां जारी एक शोक संदेश में हरियाणा राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। स्वर्गीय गिन्नौड़ी देवी का अंतिम संस्कार कल 13 सितम्बर को प्रात: 11 बजे गांव राठीवास, जिला महेन्द्रगढ़ में होगा।

Shivam