रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री विज का बड़ा बयान

9/20/2017 12:19:24 PM

अंबाला (कमलप्रीत):देश भर में गैरकानूनी ढंग से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा ब्यान दिया है। विज ने कहा कि इन मुसलमानों को बर्मा भी अपने देश से निकालना चाह रहा है। कुछ बांग्लादेश में पलायन कर रहे हैं और बहुत सारे लोग शरणार्थी बन कर हमारे देश में अवैध रूप से रह रहे हैं जिसका भारत सीधे रूप से विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के दिल में अगर मुसलामानों के लिए इतना दर्द है तो पाक सारे देशों में इधर-उधर धक्के खाने वाले मुसलामानों को अपने देश में पनाह क्यों नहीं दे देता। 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा तिलियार कॉम्प्लेक्स में भाजपा के नेताओं से क्या मिले सियासी गलियारों में फिर से हलचल मच गई। हुड्डा की इन  नेताओं से मुलाकात पर विज नेआज एक बार फिर हुड्डा पर जम कर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि हुड्डा भाजपा में आने को बेताब हैं, लेकिन भाजपा कांग्रेस से बुरी तरह ठुकराए गए कंडम माल को किसी भी कीमत में अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेगी।