कै. अभिमन्यु ने सीएम बनने के लिए दिए थे करोड़ों रूपये: नवीन जयहिंद (VIDEO)

3/21/2018 6:53:28 PM

हांसी(संदीप सैनी): बुधवार को हांसी में आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कै. अभिमन्यु धोखे से चुनाव जीते हैं और धोखे से ही वित्त मंत्री बने हैं। जयहिंद ने कहा कि वो ऐसे मंत्री है जो अपनी ही सरकार गिराना चाहते हैं। उन्होंने सीएम बनने के लिए पार्टी के आला कामान को पैसे भी दिए लेकिन सीएम नहीं बन पाए।



जयहिंद ने आरोप लगाते हुए कहा हरियाणा में सबसे भ्रष्ट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हैं और भाजपा भ्रष्ट मंत्रियों व नेताओ से ही बनी है, जो जनता का पैसा लूटने व व लुटवाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु अब भी हर रोज सीए के सपने देख कर सोते हैं। नवीन जयहिंद हांसी में 25 मार्च हिसार में होने वाली अरविन्द केजरीवाल  की हरियाणा बचाओ रैली का न्योता देने पहुंचे थे।

Punjab Kesari