नौकरी के नाम पर केन्या से बुलाकर महिला से करा रहा था देह व्यापार (VIDEO)

12/16/2018 2:57:38 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): केन्या से नौकरी के नाम पर फरीदाबाद बुलाई गई महिला से देह व्यापार करवाई जा रही थी। जैसे तैसे पीडिता ने भागकर गुरुग्राम के थाने में जीरो एफआइआर दर्ज कराई। घटनास्थल फरीदाबाद का होने के कारण गुरुग्राम महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर कर सूरजकुंड थाना भेज दिया था। 

महिला से फेसबुक पर पीड़िता की दोस्ती हुई और फरीदाबाद में रहने वाली महिला ने उसे नौकरी का झांसा देकर फरीदाबाद बुलाया और उसके बाद वीजा, पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बयान दिया है कि आरोपी महिला अपने कमरे में गलत काम करवाती थी और गलत काम करने वाले लोगों से रुपये लेती थी। भारतीय और अफ्रीकन लोग उसके कमरे पर आते रहते थे। नाइजीरियन मूल के युवक ने भी पीड़ित के साथ गलत काम किया था। महिला थाना पुलिस ने पीडित महिला का बयान लेकर इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-370, 120बी और 34 जोड दी है। पुलिस इसे मानव तस्करी की तरह का मामला मानकर चल रही है। इस मामले में आरोपी महिला का अभी तक पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका है। 

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो केन्या की रहने वाली है फेसबुक पर उसकी फरीदाबाद में रहने वाली एक महिला से दोस्ती हो गई। पीडिता का आरोप है कि फरीदाबाद में रहने वाली महिला ने उसे नौकरी का झांसा देकर फरीदाबाद बुला लिया और उसके बाद वीजा और पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि इस दौरान महिला अपने कमरे में गलत काम करवाती थी और गलत काम करने वाले लोगों से रुपये लेती थी। भारतीय और अफ्रीकन लोग उसके कमरे पर आते रहते थे। नाइजीरियन मूल के युवक ने भी पीड़ित के साथ गलत काम किया। 

Deepak Paul