लिंगानुपात में पिछड़ा फतेहाबाद जिला, दूसरे नंबर से आया 22वें नंबर पर(Video)

9/28/2018 3:49:34 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एक बार फिर जिले में ठंडा पड़ गया है। प्रदेश में लिंगानुपात में दो नंबर पर आने वाला फतेहाबाद जिला अब 22  नंबर पर आ गया है। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो पिछले दो साल के मुकाबले इस साल लिंगानुपात बिगड़ गया है।  

वर्ष 2016 में लिंगानुपात जहां 920 था, वहीं 2017 में गिरकर 902 हो गया और अब स्थिति ये है कि इस साल अब तक 1 हजार के पीछे 871 बेटियां ही जन्मी हैं। वहीं प्रशासन इस बात से भी इंकार नहीं कर रहा है कि राज्य से बाहर लिंग जांच नहीं हो रही है। उपायुक्त ने खुद पुष्टि की है कि जिन गांवों में पहले स्थिति अच्छी थी वहां इस समय हालत नाजुक है। गांवों के मुकाबले शहर का लिंगानुपात कम है। कई बड़े ऐसे गांव भी हैं जहां पर स्थिति नाजुक है।  

जिला स्वास्थ्य विभाग पंजाब से कई लिंग जांच गिरोह को पकड़ चुका है। यहां से टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की थी। मौके से पुलिस ने बिचौलिए को काबू किया था। जब जांच शुरू हुई तो डॉक्टर समेत करीब 20 लोग सामने आए। जिन्हे पुलिस काबू कर चुकी है। मामला कोर्ट में विचारधीन है।   

ये है जिले में लिंगानुपात की स्थिति                             

 शहर                   लिंगानुपात 

 एमपी फतेहाबाद            859

 एमसी रतिया               822

 एमपी टोहाना               925

 सिविल अस्पताल फतेहाबाद  874

 सिविल अस्पताल  टोहाना    759

 शहरी लिंगानुपात            867

 गांव का लिंगानुपात          879

 

 


 

Rakhi Yadav