प्रत्याशी अरविंद शर्मा बोले, राष्ट्रवाद के सामने नहीं टिक पाएगा कोई

4/21/2019 2:26:08 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस के हालात खराब हो चुके हैं। इनकी पार्टी से कोई इनकी टिकट लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि हालात इस कदर हैं कि अपनी इज्जत बचाने के लिए कांग्रेसी अपने परिवार के लोगों को मैदान में उतार रहे हैं। साथ ही कहा कि इस बार देश में परिवारवाद के मुंह पर तमाचा होगा। रोहतक़ लोकसभा में रोहतक को जलाने वालों के खिलाफ वोट होगा।



वहीं ग्रोवर बोले देश मोदी के हाथों में सुरक्षित है, ये देश जान चुका है। अब कांग्रेस राष्ट्रीय दल नहीं क्षेत्रीय दल बन कर रह गया है। अरविंद शर्मा बोले राष्ट्रीयता की भावना देश मे प्रमुख मुद्दा है। इस मोदी लहर के सामने कोई नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा कि उसी राष्ट्रीयता की भावना की वजह से वह भाजपा में शामिल हुए हैं।

kamal