डा. प्रियंका रेड्डी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निकाला कैंडल मार्च

12/1/2019 2:03:47 PM

सिरसा (सतनाम): हैदराबाद में दरिंदगी का शिकार हुई वैटर्नरी डा. प्रियंका रेड्डी की हत्या को लेकर देशभर में लोगों में आक्रोश है। दरिदों ने बड़ी बेहरमी से डा. प्रियंका रेड्डी को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। हैदराबाद की बेटी के साथ हुई इस घटना ने दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद दिलवा दी है। दिल्ली में जो निर्भया के साथ हुआ वह घटना अब हैदराबाद में डा. प्रियंका रेड्डïी के साथ हुई है। डा. प्रियंका रेड्डी के हत्यारोपियों की मांग को लेकर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों व सामाजिक संस्थाओं ने शहर के भगत सिंह चौक में कैंडल मार्च निकाला। 

मार्च में शामिल लोगों ने डा. प्रियंका रेड्डïी को अपनी श्रद्धांजलि अॢपत की। यह कैंडल मार्च शहर के मुख्य बाजार भगत सिंह चौक से शुरू होकर सुभाष चौक पर संपन्न हुआ। कैंडल मार्च में शामिल प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि 7 साल पहले दिल्ली में देश की बेटी निर्भया के साथ जो हुआ था, हैदराबाद में उस घटना की पुनरावृत्ति ने देश को शर्मसार किया है। कब तक बेटियों के साथ देश में ऐसा होता रहेगा। सभी ने एक ही स्वर में कहा कि अगर निर्भया कांड के हत्यारोपियों को फांसी पर लटका दिया जाता तो आज यह घटना नहीं होती।

उपस्थितजनों ने डा. प्रियंका रेड्डïी के हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की। इस अवसर पर श्याम सुंदर चांडक, प्रदीप रातुसरिया, सुरेंद्र आर्य, राकेश वत्स, सोनू शर्मा, सुनील बामनिया, तरुण गुलाटी, जयंत शर्मा, विजय शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद थे। 

Isha