कैंटर और टाटा मैजिक बीच हुई जबरदस्त भिड़त, 20 लोग हुए घायल

4/22/2021 12:26:56 PM

पानीपत (सचिन) : पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के डाहर गांव के पास बुधवार को एक हादसा हो गया जहां एक कैंटर ड्राइवर ने ओवरटेक करने के प्रयास में टाटा मैजिक में पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण टाटा मैजिक सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर चढ़ गया। टाटा मैजिक में सवार 8 महिलाओं व बच्चों समेत 20 लोग घायल हुए हैं। जबकि टक्कर के बाद चालक कैंटर समेत भाग निकला। पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।


मतलौडा ब्लॉक के गांव अलुपुर निवासी सोमदत्त ने बताया कि कुछ दिन पहले विकास नगर निवासी उनकी दादी प्रकाशी देवी का निधन हो गया था। बुधवार को करीब 25 लोग टाटा मैजिक में सवार होकर दादी की गमी में गए थे। शाम करीब 4:30 बजे सभी विकास नगर से वापस लौट रहे थे। जब वह डाहर गांव और टोल प्लाजा के बीच पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आए एक कैंटर के चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। जिससे टाटा मैजिक सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर जा चढ़ा। जोरदार टक्कर लगने के कारण कई आपस में दब गए। जिससे करीब 20 लोगों को चोट लगी। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल भेजा और टाटा मैजिक को किनारे किया। जब तक कैंटर चालक भाग चुका था। अधिकतर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Manisha rana