कैंटोनमैंट बोर्ड का टला चुनाव, पार्षदों का 6 माह का बढ़ा कार्यकाल

2/7/2020 9:49:28 AM

अम्बाला छावनी (कोचर) : कैंटोनमैंट बोर्ड चुनावों को लेकर पिछले लम्बे समय से सभी पार्टियों द्वारा जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही थी। लेकिन फिलहाल चुनाव होने से पहले ही छह महीने के लिए टल गए है। वहीं मौजूदा पार्षदों का कार्यकाल भी 6 महीने के लिए जुलाई महीने तक बढ़ा दिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने चुनाव रोकने को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है जिसके बाद ही पार्षदों का कार्यकाल बढ़ाया गया है।

वहीं एक्ट में बदलाव के कारण कैंटोनमैंट बोर्ड क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रिलीफ देने के लिए कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जिसकी सूचना चुनावों के बाद ही आने की उम्मीद है। दरअसल, जनवरी महीने में कैंटोनमैंट बोर्ड के पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। बोर्ड के चुनावों को लेकर भी बिगुल बज चुका था और अंदर खाते सभी पार्टियों ने अपने स्तर पर चुनावों को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी थी। बोर्ड के चुनावों में सीधी टक्कर केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच होने के आसार थे। लेकिन चुनाव टलने के कारण अब इन दोनों पार्टियों के अलावा अन्य को भी चुनाव के लिए तैयारी करने का अतिरिक्त समय मिल गया है। 

Isha