जाम खुलवाने गए SHO को कैंटर चालक ने कुचलने का किया प्रयास, नशे में धुत होकर चला रहा था गाड़ी

3/19/2023 5:42:23 PM

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): शहर में जाम खुलवा रहे एसएचओ को कैंटर कुचलने का प्रयास किया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।  

बता दें कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निर्माणाधीन पुल के निकट शनिवार की रात जाम खुलवाने के लिए एसएचओ रजनीश कुमार पहुंचे थे। इसी दौरान एक चालक गलत दिशा में एक कैंटर गाड़ी लेकर आ गया। जिसे एसएचओ ने रोक रोक लिया और गलत दिशा में गाड़ी लेकर आने से मना किया तो चालक से बहस शुरू हो गई। जिसके बाद एसएचओ ने मोबाइल से फोटो लेना शुरू किया तो चालक ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। साथ ही एक और गाड़ी को टक्कर मार दी। उसके टक्कर से एसएचओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है।  

         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

 

 

 

           

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma