GST को लेकर पूर्व CM पर कैप्टन अभिमन्यु का तंज-हुड्डा को न पहले ज्ञान था, न अब है

6/30/2017 3:24:54 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज):जी.एस.टी. को लेकर हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. का हुड्डा को न तो सत्ता में रहते हुए ज्ञान था और न ही अब है। उन्होंने कहा कि हुड्डा को चाहिए कि वो जी.एस.टी. काउंसिल में सदस्य रहे कांग्रेस के साथियों से जानकारी लें।

उन्होंने कहा कि हुड्डा बौखला गए हैं, विपक्ष में रहना उनके लिए अब मुश्किल हो रहा हैं। वे हर रोज अनर्गल बयान देकर अपने आपको सामर्थ दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज रात संसद में हो रहे कार्यक्रम का बहिस्कार कर अपनी बोखलाहट का परिचय दे रही हैं। कांग्रेस की नीति और बातें देश से मेल नहीं खा रही है।