71वां स्वतंत्रता दिवस- वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने ध्वजारोहण कर शहीदों को दी सलामी

8/15/2017 9:41:06 AM

भिवानी (अशोर भारद्वाज):भिवानी के भीम खेल परिसर में हर वर्ष की भांति स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के माननीय वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु समारोह में मुख्यातिथि रहे, जिन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर ध्वजारोहण किया। सुबह 8.58 बजे मुख्यातिथि का भीम खेल परिसर में आगमन रहा। उसके पश्चात मुख्य अतिथि ने 9 बजे राष्ट्रीय गान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात मुख्यातिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। 

समारोह में मार्च पास्ट किया गया, जिसमें हरियाणा पुलिस सहित विभिन्न टुकड़ियां मंच के सामने से गुजरते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी करने पहुंची। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके आश्रितों, युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मास पीटी व डंबल व लेजियम शो का प्रदर्शन किया  गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई।

केन्द्र सरकार सैनिकों का बढ़ाया मनोबल
वित्तमंत्री ने 71वें स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुए उन देशभक्तों को याद किया जिनकी बदोलत हम आजादी की सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा देश मे केन्द्र सरकार ने सेना और सैनिकों का मनोबल बढ़ाया है। आजादी की लड़ाई में हरियाणा के वीरो का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंवाद को खत्म किया जा रहा। देश को प्रधान मंत्री के नेतृत्व में पहचान दुनिया में मिली है। प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की गति को आगे बढ़ा रही है।