कैप्टन अभिमन्यु ने की 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों की तारीफ, ओपी चौटाला को बताया मेहनती

9/29/2019 6:30:39 PM

जींद(जसमेर मलिक): हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर टिप्पणियां करते नहीं थकते, इसी बीच कैप्टन अभिमन्यु ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों की तारीफ कर ओपी चौटाला को मेहनती बताया। प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु आज जींद की अग्रवाल धर्मशाला में नारनौंद हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने एक समर्थक द्वारा दी गई सलाह के परिपेक्ष्य में कहा कि चौ. देवीलाल जैसा लौहपुरूष और पुरूषार्थी, बंसीलाल जैसा अच्छा प्रशासक, ओमप्रकाश चौटाला जैसा मेहनती और भजनलाल जैसा व्यवहार कुशल होना चाहिए। समर्थकों के बीच वित्त मंत्री ने प्रदेश के इन चारों पूर्व मुख्यमंत्रियों की तारीफ की। 

इसमें वित्त मंत्री इन चारों पूर्व मुख्यमंत्रियों की उन खासियतों को गिनाते हुए नजर आए, जिनका वित्त मंत्री पर खासा प्रभाव है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस तरह प्रदेश के 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों की तारीफ कर अपने खुली और बड़ी राजनीतिक सोच का नेता होने का परिचय दिया, जिनमें से कोई भी कभी भाजपा में नहीं रहा। यह सब कहते हुए वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु दलगत राजनीतिक सोच से काफी उपर उठकर अपने दिल की बात को अपनों के बीच सार्वजनिक कर रहे थे। 

Shivam