विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को तोहफा, जनवरी 2016 से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

6/17/2017 3:11:19 PM

नारनौंद (हरकेश जांगड़ा):नारनौंद(हिसार) में भाईचारा संदेश रैली का आयोजन किया किया गया। वहां जाने से पहले वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने वेतन बढ़ौत्तरी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ मिलेगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में बनी कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। वित मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन बढ़ौत्तरी का लाभ 1 जनवरी 2016 से मिलेगा। इससे 14 सरकारी विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को फायदा होगा।