JJP को कैप्टन अजय यादव ने बताया कोतरी, बोले- जिस पेड़ पर बैठ जाती है उसे ही सुखा देती है...अब रावण की बारी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2024 - 10:12 PM (IST)

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी और जेजेपी में गठबंधन हो गया है। दिल्ली में आज दुष्यंत चौटाला और सांसद चंद्र शेखर आजाद(रावण) ने  गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। वहीं इस गठबंधन को लेकर कांग्रेस ओबीसी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने करारा प्रहार किया है। 

 उन्होंने कहा कि उस गठबंधन का हरियाणा में कोई असर नहीं पड़ेगा। JJP की तुलना कोतरी से करते हुए कहा कि JJP तो एक कोतरी की तरह से हैं। जिस पेड़ पर बैठ जाए वो ही सूख जाएगा। भाजपा का तो बेड़ागर्क कर ही दिया, अब उसकी बारी हैं। कैप्टन यादव ने किरण चौधरी के राज्यसभा जाने पर कहा की वो कांग्रेस में रहकर राज्यसभा जाती तो जरूर बधाई देता, लेकिन उन्होंने अच्छा नहीं किया।

वहीं भाजपा के बड़े नेताओं की सीटें बदलने वाले सवाल पर बोले की अब सीटें बदलने से बात बनने वाली नहीं हैं। भाजपा असहाय महसूस कर रही है। इस लिए सीटें बदलने की बातें करने लगी हैं। चुनाव की तारीखें बदलने वाले सवाल पर कहा कि तारीखें बदलना लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। घोषणा के बाद तारीखें नहीं बदलनीं चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मात्र घोषणाओं के सीएम बनकर रह गए और जनता से किए हुए वायदे पूरे तक नहीं कर पाए। उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static