OSD पद से हटाने के 2 दिन बाद ही कॉन्फैड चेयरमैन नियुक्त किए गए कै. भूपेंद्र सिंह

5/28/2018 11:55:11 AM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी पद से हटाए गए कैप्टन भूपेंद्र सिंह को दो दिन के अंदर नए पद का कार्यभार सौंप दिया गया है। कैप्टन भूपेंद्र सिंह तुरंत प्रभाव से कॉन्फैड के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। इसको लेकर सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया था। वहीं सीएम कार्यालय में जल्द ही बड़े बदलाव होने की भी अाशंका है। सीएम के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। साथ ही भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल हो सकता है। 

इससे पहले भी कई की छुट्टी हो चुकी है। सीएम कार्यालय से ओएसडी जवाहर यादव की पहले छुट्टी हो चुकी है। बाद में उन्हें हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया। सीएम के ओएसडी राजकुमार भारद्वाज को भी हटा दिया गया था। जगदीश चोपड़ा भी अधिक दिनों तक सीएम के राजनीतिक सलाहकार पद पर नहीं रह सके थे। बाद में उन्हें पर्यटन निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
 

Nisha Bhardwaj