किशोर पर कार सवार बदमाशों ने चलाई गोली, घायल

10/13/2020 9:53:58 AM

यमुनानगर(सतीश): जोडिय़ा में बाइक पर जा रहे किशोर पर कार सवार बदमाशों ने गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी। गंभीर हालत में किशोर को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीणा नगर निवासी 16 वर्षीय नितिन नैशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है। शाम को वह अपने दोस्त भानू प्रताप के साथ बाइक पर मंडेबर में जा रहा था। जब वे जोडिय़ा गुरुद्वारे के पास पहुंचे तो उसने भानू को बाइक रोकने को कहा। जैसे ही बाइक रोकी तो जोडिय़ा की ओर से आई-20 कार आई। चालक ने उनके पास कार रोक ली और शीशा नीचे कर गोली चला दी।

गोली पेट में लगने से उसकी चीख निकल गई। इसके बाद कार चालक भाग गया, बाद में उसके दोस्त भानू ने परिवार को सूचना दी और वह उसे अस्पताल में लेकर पहुुंचे। फ र्कपुर थाना के जांच अधिकारी प्रमोद वालिया ने बताया कि अभी तक कोई रंजिश सामने नहीं आई है। मामले में हत्या प्रयास के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास की सी.सी.टी.वी. फु टेज खंगाली जा रही है।
 

Isha