कार सवार व्यक्ति ने दुकानदार पर फैंका तेजाब, हालत गंभीर

2/28/2017 11:14:48 AM

कुरुक्षेत्र (आयुष गुप्ता):गांव मिर्जापुर में दुकानदार राजपाल के चेहरे पर एक व्यक्ति ने तेजाब फैंक दिया। घायल को गंभीर हालात में उसे एल.एन.जे.पी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पी.जी.आई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। राजपाल की हालात काफी गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सायं 4 बजे के करीब राजपाल गांव में अपनी दुकान पर बैठा हुआ था कि अचानक एक व्यक्ति कार पर आया और उसने डिब्बे से तेजाब राजपाल पर फैंक दिया और फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। राजपाल के पुत्र राकेश ने बताया कि घटना के 3 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। गांव में दहशत का माहौल है।