खाकी के इकबाल को चुनौती : कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, घटना CCTV में कैद

3/11/2023 9:29:33 PM

हिसार (विनोद सैनी) : प्रदेश में बदमाश खाकी के इकबाल को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। आए दिन कोई न कोई आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला हिसार के घोडा फार्म रोड डबल फाटक के पास का है। जहां कार सवार बेखौफ बदमाशों ने मामूली सी कहासुनी के बाद बाइक सवार को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। फिलहाल घायल युवक को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिसार के घोडा फार्म के पास फाटक पर दो बाइक की आपस में भिडंत हो गई। जिसके बाद विवाद हो गया। इसी दौरान एक कार पीछे से आई और उसमें से दो युवक निकले। युवकों की हरिकिशन से बहस हुई। इस दौरान कार में सवार युवक ने बाइक सवार युवक पर गोली चला दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर कार में बैठकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस उस आधार पर छानबीन कर रही है। घायल युवक हरिकिशन को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। हमलावरों की संख्या दो तीन बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि घोडा फार्म रोड पर फाटक पार करते ही दो युवकों की बाइक आपस में टकरा गई। जिसमें बाइक सवार हरिकिशन की दूसरे बाइक सवार से बहस हो गई। इसी दौरान एक कार पीछे से आई और उसमें से दो युवक निकले। युवकों की हरिकिशन से बहस हुई। हरिकिशन ने अपनी बाइक साइड में खडी की और कार पर पत्थर मारा। इस पर कार सवार एक युवक ने बाहर निकलकर उस पर फायर कर दिया और भागते हुए हरिकिशन की बाजू में गोली लगी। घायल युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Editor

Mohammad Kumail