सावधान! कहीं आप भी तो नहीं हो रहे हैं हनीट्रैप का शिकार (VIDEO)

2/20/2018 3:46:49 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोर): कुरुक्षेत्र जिला पुलिस ने हनीट्रैप मामले को सुलझाते हुए 2 महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोगों को रेप के झूठे मामले में फसाने की एवज में मांगे 60 हज़ार रुपए मांगते थे। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में यह हनीट्रैप  का दूसरा मामला दर्ज हुआ है।

कुरुक्षेत्र जिला के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी आदर्श थाना के इंस्पेक्टर नायब सिंह के अनुसार यमुनानगर जिले की 2 महिलाओं और 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को झूठे रेप के मामले में फंसाकर पैसे ऐठ़ने का काम करते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।