3 दिवसीय कैरम प्रतियोगिता संपन्न, ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्राफी फरीदाबाद ने जीती

12/26/2017 5:33:59 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा कैरम एसोसिएशन की ओर से प्रदेश स्तरीय 3 दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्राफी फरीदाबाद ने जीती। इस अवसर पर अत्तिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) व हरियाणा कैरम एसोसिएशन के प्रधान डॉ एस.एस. प्रसाद ने कहा कि किसी भी संस्था के लिए 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा करना सौभाग्य के क्षण होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल में राजनीति का दखल नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि यह एकाग्रता का खेल है। 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने कहा कि कैरम घरेलू खेल है। आज जो बच्चे ब्ल्यू व्हेल जैसी गेम्स में जिंदगी उलझा रहे हैं। उसका कारण घरों के खेलों का खत्म होना है। महिला मुकाबलों में फरीदाबाद की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। गुडग़ांव दूसरे व फतेहाबाद की टीम तीसरे स्थान पर ओवरऑल चैंपियन रही। पुरुष मुकाबलों में फरीदाबाद की टीम ओवरऑल चैपिंयन व गुड़गांव व झज्जर की क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। अंडर -12 के लड़कियों के मुकाबले में सिरसा की पिंकी ने प्रथम, कुरक्षेत्र की महीना शर्मा ने द्वितीय व फतेहाबाद की गीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -12 लड़कों के मुकाबले में सिरसा के रमनीक सिंह, झज्जर के अक्षय व कुरुक्षेत्र के ओम गौड़ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

अंडर -14 के लड़कियों में फरीदाबाद की यशिका व गुरनेश कौर ने पहला, दूसरा व फतेहाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 के लड़कों में तीनों स्थान फरीदाबाद के रोहित, आर्यन व युवराज ने जीता। अंडर-18 में लड़के और लड़कियों के सभी मुकाबले फरीदाबाद की टीम ने जीते। लड़कियों में नंदनी, निधि व इशिका व लड़कों में हर्ष, कृष्णा व जयंत प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। एकल महिला मुकाबले में फरीदाबाद का दबदबा बनाया। 

फरीदाबाद की ज्योति, रिया, तमाशा व अदिति सैमीफाइनल में पहुंची। टीम चैम्पियनशिप में पुरुष वर्ग में फरीदाबाद ने प्रथम, गुरुग्राम ने द्वितीय व झज्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं महिला वर्ग में भी प्रथम फरीदाबाद, द्वितीय गुरुग्राम व तृतीय स्थान फतेहाबाद की टीम ने हासिल किया। एकल महिला मुकाबले में फरीदाबाद का दबदबा बरकरार रखते हुए फरीदाबाद की महिला खिलाड़ी रिया,अदिति व तमसा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। एकल पुरुष मुकाबलों में प्रथम स्थान फरीदाबाद पर मोहित शर्मा, द्वितीय पर गुड़गांव के सौरभ शर्मा व फरीदाबाद के महेेन्द्र शर्मा रहे।