पुलिस पर पथराव करने वाले 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज (VIDEO)

8/25/2018 9:24:46 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के संजय मर्डर केस में शव के अंतिम संस्कार से पहले हंगामे और पुलिस के उपर पत्थरबाजी में शामिल लोगों को लेने के देने पड़ सकते हैं। पुलिस ने नौ नामजद सहित 150 लोगों के खिलाफ अव्यवस्था फैलाने, शांति भंग करने जैसी धाराओं के तहत डबुआ थाने में मुकदमा दर्ज किया है। सैंकडों अज्ञात लोगों की पहचान पुलिस द्वारा की गई वीडियो और फोटोग्राफी देखकर की जा रही है।

वहीं बृहस्पतिवार शाम जैसे ही पुलिस शव को लेकर नेहरू कॉलोनी पहुंची तो लोग एकत्र हो गए। उन्होंने संजय के परिजनों की इच्छा के विरुद्ध शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। शव वाहन को पुलिस से छीनने की कोशिश की गई।

VIDEO: ऑनर किलिंग का नया मामला आया सामने, लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

बता दें कि 16 अगस्त से गायब चल रहे नेहरू कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय संजय का शव 21 अगस्त को पहाड़ी में मिला था। संजय से विशेष संप्रदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था। दो महीने से दोनों अलग रह रहे थे। युवती के भाई सलीम पर तीन अन्य के साथ संजय की हत्या के आरोप लगे हैं।

Shivam